Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 29 मई(हि.स.)।
अररिया आरएस थाना पुलिस ने शुक्रवार को गोढ़ी चौक नहर कट के पास एक क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर कार से 360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। हालांकि, शराब तस्कर मौके से कार छोड़कर भागने में सफल रहा।
प्रात जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब शहर में लाई जा रही है। सूचना मिलते ही आरएस थाना पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी कर दी।गोढ़ी चौक नहर कट क्षेत्र में संदिग्ध फॉर्च्यूनर कार दिखने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। तस्कर ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 360 लीटर अवैध विदेशी शराब के पैकेट मिले।
पुलिस शराब तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुट गई है।फॉर्च्यूनर कार के मालिक और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कार को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर