सांसद और विधायक ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का शिलान्यास
खूंटी, 29 मई (हि.स.)। तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रनिया प्रखंड की सोदे पंचायत और ग्राम रनिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा एवं विधायक सुदीप गुड़िया ने संयुक्त रूप से किया। शिला
शिलान्यास


खूंटी, 29 मई (हि.स.)। तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रनिया प्रखंड की सोदे पंचायत और ग्राम रनिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा एवं विधायक सुदीप गुड़िया ने संयुक्त रूप से किया।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।

वहीं विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से रनिया प्रखंड के ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही लोगों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गांव-गांव तक स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनहित से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे। विधायक ने ग्रामीणों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विरेन कण्डुलना, प्रमुख नेली डुंगडुंग, मुखिया सुरसेन सुरिन, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा