पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बिना दस्तावेज हाइवा जब्त
पूर्वी सिंहभूम (29 मई, हि.स.)। पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई नोवामुंडी थाना क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान की गई। दरअसल, खान निरीक्षक निखिल दास नि
जब्त हाइवा


पूर्वी सिंहभूम (29 मई, हि.स.)। पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई नोवामुंडी थाना क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान की गई।

दरअसल, खान निरीक्षक निखिल दास नियमित जांच के तहत कोटगढ़ के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वाहन संख्या ओडी23सी 6724 (अशोक लेलैंड हाइवा) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच में वाहन पर करीब 676 सीएफटी पत्थर लदा पाया गया, लेकिन चालक खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

दस्तावेज नहीं मिलने पर खनन विभाग की टीम ने वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए नोवामुंडी थाना को सौंप दिया। मामले में खनन नियमों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक