पश्चिमी सिंहभूम के कुईरा गांव में अबुआ आवास योजना के तहत गृह प्रवेश, लाभुकों को मिला नया घर
पश्चिमी सिंहभूम, 29 मई (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुईरा गांव में शुक्रवार को अबुआ आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्
नव निर्मित भवन का उद्घाटन करते विधायक जगत माझी और चाभी सौंपते उपायुक्त मनीष कुमार,भाषण देते


नव निर्मित भवन का उद्घाटन करते विधायक जगत माझी और चाभी सौंपते उपायुक्त मनीष कुमार,भाषण देते


पश्चिमी सिंहभूम, 29 मई (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुईरा गांव में शुक्रवार को अबुआ आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।

इस दौरान लाभुक यशमिता बानरा, जयपाल गोप और पूजा सोय को उनके नए घरों में विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर गृह प्रवेश की रस्म पूरी की गई। अतिथियों ने लाभुकों को प्रेशर कुकर भेंट किए तथा आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिवालय परिसर में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता एवं जागरूकता को लेकर शपथ दिलाई गई। साथ ही जागरूकता वाहन को रवाना किया गया और पंचायत पुस्तकालय ज्ञान केंद्र का उद्घाटन भी किया गया।

संवाद कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं 'निक्षय मित्र योजना' के तहत टीबी मरीजों को पोषाहार बैग वितरित किए गए।

इस अवसर पर विधायक जगत माझी और उपायुक्त मनीष कुमार ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक खुशेन्द्र सोनकेशरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रखंड प्रमुख निरुमणी कोड़ा एवं मुखिया डॉ. दिनेश चंद्र बोईपाई सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।---------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक