उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
खूंटी, 29 मई (हि.स.) । खूंटी जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने शुक्रवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी ईवीएम मशीनों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित प्रशासनिक तैयार
उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण


खूंटी, 29 मई (हि.स.) । खूंटी जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने शुक्रवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी ईवीएम मशीनों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा प्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, कंट्रोल रूम की स्थिति और उपकरणों के रख-रखाव का भी निरीक्षण किया।

इसके अलावा, उपायुक्त ने वेयर हाउस में तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनकी स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा भी उपस्थित रहीं।

प्रशासन ने इसे नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए कहा कि ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के निरीक्षण समय-समय पर किए जाते हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा