मारवाड़ी युवा मंच 31 मई को खूंटी में रक्तदान शिविर आयोजित करेगा
खूंटी, 29 मई (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा की ओर से 31 मई, रविवार को राजस्थान भवन में रक्तदान शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए रक्तचाप, मधुमेह और वजन की निःश
मारवाड़ी युवा मंच 31 मई को खूंटी में रक्तदान शिविर आयोजित करेगा


खूंटी, 29 मई (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा की ओर से 31 मई, रविवार को राजस्थान भवन में रक्तदान शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए रक्तचाप, मधुमेह और वजन की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं, थैलेसीमिया, कैंसर और प्रसव संबंधी जटिलताओं जैसी परिस्थितियों में लाखों लोगों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में रक्तदान को “महादान” कहा जाता है, जो किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

मारवाड़ी युवा मंच ने समाजसेवियों, युवाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश मिश्रा, सचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल तथा संयोजक विशाल जैन और अखिल सरावगी सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा