Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नोएडा, 29 मई (हि.स.)। नाेएडा में थाना रबूपुरा क्षेत्र स्थित चांदपुर गांव के पास मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर कार्य कर रहे एक इंजीनियर असंतुलित होकर शुक्रवार शाम को नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर कार्य कर रहे फिराेजाबाद जिले के रहने वाले इंजीनियर शांतनु कुमार (30) काम करते समय असंतुलित होकर मोबाइल फोन के टावर से नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी