डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार की सेवानिवृत्ति पर दी आत्मीय विदाई
जगदलपुर, 29 मई (हि.स.)। डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में आज शुक्रवार काे कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने शासकीय सेवा में उनके योगदान की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि सिदार ने अपने अनुभव और कार
डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार की सेवानिवृत्ति पर दी आत्मीय विदाई


जगदलपुर, 29 मई (हि.स.)। डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में आज शुक्रवार काे कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने शासकीय सेवा में उनके योगदान की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि सिदार ने अपने अनुभव और कार्यकुशलता के साथ प्रत्येक जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण कार्यों को बेहतर ढंग से संपन्न कर सिदार ने अपने प्रशासनिक गुणों और क्षमता को साबित किया है। विदाई समारोह में कमिश्नर डोमन सिंह ने बीएस सिदार को पेंशन प्राधिकार पत्र सहित भविष्य निधि भुगतान प्राधिकार पत्र और शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही कमिश्नर कार्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। आरंभ में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री बीएस सिदार को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया ।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार ने अपने दीर्घ शासकीय सेवा के अनुभवों को रेखांकित करते हुए कहा कि विभिन्न पदों पर कार्य करने के दौरान उच्चाधिकारियों से काफी सीखने का अवसर मिला, साथ ही अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का समन्वित सहयोग के फलस्वरूप हरेक शासकीय दायित्वों के निर्वहन में अमूल्य साबित हुआ। उन्होंने कार्य करने के अवसर को सबसे ज्यादा स्मरणीय निरूपित करते हुए सभी के सहयोग के लिए आभार जताया ।

इस अवसर पर सयुंक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन कमलेश रायस्त,वरिष्ठ निज सहायक हरेन्द्र जोशी और अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार के सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर कमिश्नर कार्यालय सहित कोष, लेखा एवं पेंशन, जनसम्पर्क विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे