Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बुलंदशहर, 29 मई (हि.स.)। बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव पिलखना में आज शुक्रवार को युवक और नाबालिग किशोरी के पेड़ पर शव लटके मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
मृतक युवक गगन के खिलाफ डिबाई में नाबालिग को अगवा करने की एफआईआर दर्ज है। डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी थे। मृतक गगन और युवती 27 मई से थे लापता थे।
अंतरिक्ष जैन (एसपी देहात बुलंदशहर) ने बताया कि 27 मई को थाना डिबाई में भाई कपिल के द्वारा आरोपित गगन के ख़िलाफ़ बहन को बहला फुसला कर ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था, जिसकी जांच चल रही थी। आज थाना नरौरा पिलखनी गांव में गगन व नाबालिक युवती के शव पेड़ पर लटके मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। शव दो दिन पुराने लग रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं अग्रिम जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Pawan Sharma