Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हिसार, 29 मई (हि.स.)। बस स्टेंड पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रणजीत की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के चलते एक मासूम बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है। पुलिस के अनुसार एक महिला अपनी बच्ची और बहन के साथ एक प्राइवेट बस से राजस्थान के झुंझनु जिले के उदयपुरवाटी से बालसमंद अपने मायके में जा रही थी। बस में अत्यधिक भीड़ होने के कारण बच्ची अपनी माता से बिछड़ गई और अकेली बस स्टेंड पर रह गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया तथा उसे शांत कर आवश्यक देखभाल की। इसके उपरांत पुलिस टीम ने संबंधित बस के कंडक्टर एवं अन्य व्यक्तियों से गहनता से बातचीत कर बच्ची के परिजनों की जानकारी जुटाई गई। लगातार प्रयास, सूझबूझ एवं तत्परता के चलते बच्ची के मामा-मामी का पता लगाकर उन्हें मौके पर बुलाया गया। संपूर्ण पुष्टि एवं पहचान के बाद पुलिस द्वारा बच्ची को सकुशल उसके मामा-मामी के हवाले किया गया। इस दौरान परिजनों ने शुक्रवार काे पुलिस की मानवीय कार्यशैली, सजगता एवं त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर