Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

राजगढ़, 26 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में राजस्थान की दो सगी बहनों ने दो युवकों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र निवासी दोनों बहनें शादी समारोहों में नृत्य और गायन का कार्य करती हैं। पीड़िताओं का आरोप है कि वे रविवार को कालीपीठ क्षेत्र के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं।
महिलाओं के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान किला अमरगढ़ निवासी बंटी और अर्जुन नामक युवक उन्हें ब्यावरा स्थित एक होटल में ठहराने ले गए। आरोप है कि रात के दौरान दोनों युवकों ने उनके साथ गलत काम किया।
पीड़िताओं का कहना है कि सोमवार सुबह वे किसी तरह अपने घर छबड़ा पहुंचीं और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार को दोनों बहनें परिजनों के साथ शिकायत लेकर ब्यावरा पहुंचीं।
पुलिस के अनुसार मामला फिलहाल जांच में है। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की तस्दीक की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और पुष्टि होने के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक