स्वीमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत, मौके से संचालक फरार
-डासना से इकला जाने वाले रोड पर रॉयल स्वीमिंग पूल की घटना-बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के चल रहा था स्वीमिंग पूल गाजियाबाद, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में डासना के पास इकला रोड स्थित रायल स्वीमिंग पूल में नहाने रहे एक युवक की
स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की  डूबकर मौत


-डासना से इकला जाने वाले रोड पर रॉयल स्वीमिंग पूल की घटना-बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के चल रहा था स्वीमिंग पूल

गाजियाबाद, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में डासना के पास इकला रोड स्थित रायल स्वीमिंग पूल में नहाने रहे एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर दोपहर करीब एक बजे की है। मृतक की पहचान गौतमबुद्धनगर के छपरौला निवासी 25 वर्षीय शांतनु के रूप में हुई है। शांतनु अपने दोस्तों के साथ पूल में नहाने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के साथ में मानस बजाज, यश, ओम कौशिक, धुरवा, अनुराग व बिट्टू भी स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस को मंगलवार दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि डासना से इकला जाने वाले रोड पर रॉयल स्वीमिंग पूल में नहाते समय डूबकर एक युवक की मौत हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा।

एसीपी ने बताया कि स्वीमिंग पूल की अधिकतम गहराई साढ़े 5 फिट है, शांतनु जब पानी में कूदा तो वह कुछ देर के बाद ऊपर आया तो साथियों ने समझा तैर रहा है और वे नहाने में मग्न रहे। मगर कुछ समय बाद देखा तो वह बेसुध था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो वहां सुरक्षा का कोई इन्तजाम नहीं है। जांच में पता चला कि इनके पास स्वीमिंग पूल का कोई लाइसेंस भी नहीं है। युवक का नहाते समय की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गई है, जिसमें युवक कुछ समय तक पानी में रहकर उपर आता दिख रहा है।

यह स्वीमिंग पूल रॉयल के नाम से है और इसके संचालक माजिद अली व राशिद अली दोनों भाई मोहल्ला खारी कुंआ कस्बा डासना वेव सिटी निवासी हैं। रॉयल में एक घन्टा प्रति व्यक्ति नहाने के लिए 70 रुपये तक वसूला जाता है। पुलिस के पहुंचने से पहले स्वीमिंग पूल संचालक मौके से फरार हो गए, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्वीमिंग पूल को सील कर दिया है।

एसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है, अभी परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी