Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बहराइच, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्गिया में बकरी चरा रही एक नाबालिग को जंगली जानवर ने लहूलुहान कर दिया। नाबालिग की आवाज सुन ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होकर पहुँचे और जानवर को भगाकर उसकी जान किसी तरह बचाई। फिलहाल नाबालिग बुरी तरह जख्मी हो गई है,जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है।
मंगलवार को अल्शिफ़ा घर के पास में कुछ दूरी पर खेत में बकरी चरा रही थी । इसी दौरान एक अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जंगली जानवर के हमले से नाबालिग के सिर में गभीर जख्म हो गया। अल्शिफ़ा की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होने लगे। ग्रामीणों को आता देख जानवर नाबालिग को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। फिलहाल नाबालिग का उपचार स्थानीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। नाबालिग की माँ फातिमा ने बताया कि किसी जंगली जानवर ने हमला किया था, लेकिन वह जानवर कौन था यह पता नहीं चल सका है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA