हमीरपुर में 48 घंटे बाद फिर बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था, ग्रामीणाें में नाराजगी
हमीरपुर, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे में महज दो रात विद्युत आपूर्ति में सुधार रहने के उपरांत फिर से आपूर्ति में घोषित कटौती किए जाने से लोगों की नींद हराम हो गई। नौतपा शुरू होते ही दिन के साथ रात भी गर्म होने के क
हमीरपुर में 48 घंटे बाद फिर बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था, ग्रामीणाें में नाराजगी


हमीरपुर, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे में महज दो रात विद्युत आपूर्ति में सुधार रहने के उपरांत फिर से आपूर्ति में घोषित कटौती किए जाने से लोगों की नींद हराम हो गई। नौतपा शुरू होते ही दिन के साथ रात भी गर्म होने के कारण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।

मुख्यमंत्री याेगी की सख्ती के बाद सुमेरपुर कस्बे में दो रातें कटौती से मुक्त रही, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन यह राहत बरकरार नहीं रह सकी और सोमवार को रात में हुई अघोषित कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई। रात दाे बजे गायब हुई बिजली मंगलवार को तड़के चार बजे आई। इसके पूर्व रात 10,30 बजे की एक घंटे की कटौती हो चुकी थी। इसके बाद सुबह 5 बजे से 6 बजे तक कटौती होने से लोगों की नींद हराम हो गई। ग्रामीण श्रीराम श्रीवास, उदयभान यादव, चंद्र प्रकाश यादव,रामेश्वर वर्मा, दीपू विश्वकर्मा,राजू विश्वकर्मा, बाबू सिंह, गुरु सिंह आदि ने बताया कि अघोषित कटौती से रातों की नींद हराम हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का हाल बेहाल है। उपखंड अधिकारी एमपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि अघोषित कटौती ऊपर से हो रही है। उनके स्तर से कोई कटौती नहीं की जा रही है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा