Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई ,26 मई (हि. स.) । ठाणे महानगर पालिका के ( ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग) सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के ज़रिए आज कोलशेत इलाके में गैर-कानूनी तरीके से मलबा डालने वाली गाड़ियों के खिलाफ एक्शन लिया गया। इस एक्शन के दौरान, नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित गाड़ी ड्राइवरों से 60 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
ठाणे मनपा को जानकारी मिली थी कि कुछ गाड़ियां कोलशेत इलाके में गैर-कानूनी तरीके से मलबा डाल रही हैं। इसके मुताबिक, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने संबंधित जगहों का अवलोकन किया और सख्त कदम उठाया । यह सख्त कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि गैर-कानूनी डंपिंग से इलाके की सफाई और पर्यावरण पर असर पड़ रहा था। यह एक्शन स्वास्थ अधिकारी डॉ. रानी शिंदे, अभियंता किशोर गुल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर साईराज कांबले, डिप्टी चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर चारू गोटे, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुमित जाधव ने लिया।
ज़ब्त किया गया मलबा आगे की प्रक्रिया के लिए ऑथराइज़्ड प्रोजेक्ट को भेज दिया गया। मनपा प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी कि शहर में गैर-कानूनी तरीके से मलबा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा