Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नैनीताल, 26 मई (हि.स.)। नौकुचियाताल झील किनारे मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार झील किनारे शव दिखाई देने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गा दत्त पलड़िया ने पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया मृतक के बाहरी व्यक्ति होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतक की मौत के कारणों और उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।
हालांकि पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी