Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पौड़ी गढ़वाल, 26 मई (हि.स.)। कोटद्वार में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाडने के आरोपित में 4 को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में पंचायत चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। मामूली विवाद कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक में बदल गया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही कोटद्वार पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराने एवं समझाने का प्रयास किया।
विवाद के और अधिक बढ़ने व सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता, सूझबूझ का परिचय देते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर दोनों पक्षों के मोहम्मद उस्मान मुन्ना अहमद, निवासी-मथाणा कोटद्वार, मोहम्मद आरिफ अहमद, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद सुल्तान को गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह