नीट पेपर लीक मामले में आरोपित शिवराज रघुनाथ की सीबीआई हिरासत एक दिन और बढ़ी
नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार रेणुकाई करियर सेंटर के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की सीबीआई हिरासत एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है। मंगलवार को आरोपित की सीबीआई हिरासत खत्म हो रही थी जिस
नीट पेपर लीक मामले में आरोपित शिवराज रघुनाथ की सीबीआई हिरासत एक दिन और बढ़ी


नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार रेणुकाई करियर सेंटर के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की सीबीआई हिरासत एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है। मंगलवार को आरोपित की सीबीआई हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

आज मोटेगांवकर की पेशी के बाद सीबीआई ने कहा उससे दूसरे सह-आरोपितों के साथ आमने-सामने पूछताछ करनी है और इसके लिए एक दिन हिरासत की जरुरत है। उसके बाद कोर्ट ने मोटेगांवकर की सीबीआई हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दिया।

कोर्ट ने 18 मई को मोटेगांवकर को आज तक की सीबीआई हिरासत में भेजा था। सीबीआई के मुताबिक मोटेगांवकर को 17 मई को महाराष्ट्र के लातूर से गिऱफ्तार किया गया था। जांच के दौरान मोटेगांवकर के मोबाइल फोन से लीक प्रश्न पत्र मिला। सीबीआई के मुताबिक मोटेगांवकर नीट पेपर लीक गिरोह के संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य था। वो नीट के लीक प्रश्न पत्र को सर्कुलेट करने और कोचिंग सेंटर्स के जरिये उनका उत्तर हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसने खुद काफी छात्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था।

इसके पहले 17 मई को कोर्ट ने इस मामले के नौवीं आरोपित मनीषा मंधारे को 14 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा था। मनीषा मंधारे एनटीए की ओर से प्रश्न पत्र सेट करने वाले पैनल में थी। मनीषा को मथुरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। मनीषा मंधारे पर आरोप है कि उसने नीट पेपर प्रश्न पत्र को लीक करने के लिए केमिस्ट्री टीचर पीवी राव और मनीषा वाघमारे के साथ साजिश रची। पीवी राव और मनीषा वाघमारे को कोर्ट ने 16 मई को 10 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा था।

इसके पहले कोर्ट ने 15 मई को धनंजय लोखंडे को 6 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा था। आरोप है कि मनीषा वाघमारे ने धनंजय लोखंडे को नीट के प्रश्न पत्र दिए। बाद में धनंजय लोखंडे ने शुभम खैरवार को प्रश्नपत्र दिए। कोर्ट ने 14 मई को पांच आरोपितों को सात दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा था । 14 मई को कोर्ट ने जिन पांच आरोपितों को सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया था उनमें नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल और गुरुग्राम से यश यादव शामिल हैं। शुभम खैरनार को 13 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था जहां से उसे दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था। शुभम खैरनार महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है। अब तक इस मामले में दस लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/संजय

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा