Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

श्योपुर, 26 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक वृद्ध ने कलेक्ट्रेट के गेटबोर जहर खाकर अपनी जान दे दी। तबीयत बिगड़ने के बाद वृद्ध की अस्पताल के आईसीयू में मौत हो गई।
मृतक की पहचान श्योपुर के सब्जी मंडी निवासी देवेंद्र गोयल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी दुकान पर कथित कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। लेकिन अफसरों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों पर दुकान हड़पने का आरोप लगाया था। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, देवेंद्र गोयल इस मामले को लेकर पहले भी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके थे, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिला था।
अकेले पहुंचे थे जन सुनवाई में
मृतक की पत्नी ने बताया कि देवेंद्र गोयल सुबह 11 बजे के करीब साइकिल से अकेले जन सुनवाई में पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट के गेट पर जहर खाने के आधे घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे जमीन पर गिर पड़े। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई।
बड़ा बेटा जयपुर में, छोटा भोपाल में
देवेंद्र गोयल के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक जयपुर रहता है जॉब करता है, दूसरा भोपाल में पढ़ाई कर रहा है, दो बच्चियां है एक कि शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी में इंदौर में पढ़ाई कर रही है।
सत्यम गुर्जर. टीआई, कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर का कहना है कि जहर खाने से वृद्ध की मौत हुई है। उनकी पत्नी की शिकायत पर मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत वैष्णव