Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

चतरा, 26 मई (हि.स.)। चतरा में बकरीद को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के गेंजना गांव में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 72 बोतल नकली विदेशी शराब, स्पिरिट, नकली लेबल और बड़ी संख्या में खाली बोतलें बरामद की गईं।
वहीं जबड़ा और नावाडीह पनारी में अभियान चलाकर सात अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। इस दाैरान करीब 180 लीटर शराब जब्त और 2000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव ने बताया कि सभी आरोपिताें पर झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी