मुरहू में गरिमा केंद्र की सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
खूंटी, 26 मई (हि.स.)। जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत गरिमा केंद्र की प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक में गरिमा केंद्र के संचालन, कार्यप्रणाली और महिला सुरक
बैठक


खूंटी, 26 मई (हि.स.)। जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत गरिमा केंद्र की प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई।

बैठक में गरिमा केंद्र के संचालन, कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रबंधक सामाजिक विकास प्रभाग रमेश नायक ने केंद्र की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी साझा की।

बैठक के दौरान जेंडर सीआरपी सबिता देवी ने बताया कि मुरहू गरिमा केंद्र में अब तक लैंगिक हिंसा से जुड़े कुल 43 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें डायन कुप्रथा के 20, घरेलू हिंसा के 17, मानव तस्करी के 02, यौन शोषण के 02, साइबर अपराध का 01 और सामाजिक बहिष्कार का 01 मामला शामिल है। इनमें से 42 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। इसके अलावा ग्राम संगठन स्तर पर 333 मामलों में पीड़ित महिलाओं ने आवेदन दिए, जिनके समाधान के प्रयास किया गया।

बैठक में केंद्र संचालन से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। गनालोया पंचायत के घाघरा गांव के दो अनाथ बच्चों के विद्यालय नामांकन के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। गंभीर मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सलाहकार समिति की बैठक को मासिक कार्यक्रम में नियमित रूप से शामिल करने का निर्णय लिया।

गरिमा केंद्र के छोटे भवन को देखते हुए नए भवन के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही तय हुआ कि गंभीर मामलों में बैठक की प्रतीक्षा किए बिना संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क किया जाएगा। थाना स्तर, पंचायत प्रतिनिधियों, मुखियाओं और विभिन्न विभागों के समन्वय से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने और मुरहू को हिंसा मुक्त प्रखंड बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में संकुल संगठन की दीदियों, सामाजिक उप-समिति सदस्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा