दुलसुनुम कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद और विधायक
पश्चिमी सिंहभूम, 26 मई (हि.स.)। जिले के सोनुवा अंतर्गत गुदड़ी प्रखंड के लिगिर गांव में मंगलवार को आयोजित दुलसुनुम कार्यक्रम में सांसद जोबा मांझी और मनोहरपुर विधायक जगत मांझी शामिल हुए। यह कार्यक्रम मानकी मनोहर बरजो और झारखंड आंदोलनकारी नरेश बरजो
दुलसुनुम कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद जोबा मांझी-विधायक जगत


दुलसुनुम कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद जोबा मांझी-विधायक जगत मांझी


पश्चिमी सिंहभूम, 26 मई (हि.स.)। जिले के सोनुवा अंतर्गत गुदड़ी प्रखंड के लिगिर गांव में मंगलवार को आयोजित दुलसुनुम कार्यक्रम में सांसद जोबा मांझी और मनोहरपुर विधायक जगत मांझी शामिल हुए। यह कार्यक्रम मानकी मनोहर बरजो और झारखंड आंदोलनकारी नरेश बरजो की स्मृति में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की और ग्रामीणों के साथ बैठकर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।

ग्रामीणों ने सांसद और विधायक के समक्ष वनाधिकार पट्टा वितरण में हो रही देरी, मोबाइल नेटवर्क की समस्या और विकास योजनाओं से जुड़ी परेशानियां रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि वन पट्टा मिलने में कई तरह की प्रशासनिक अड़चनें आ रही हैं, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस पर सांसद और विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि देवेंद्र माझी, नरेश बरजो और मनोहर बरजो ने क्षेत्र के लोगों के अधिकारों और विकास के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

विधायक जगत माझी ने कहा कि सारंडा और पोड़ाहाट क्षेत्र के लोग उनके परिवार की तरह हैं और यहां का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब विकास कार्यों में तेजी आई है, लेकिन कई योजनाएं वन विभाग की प्रक्रियाओं के कारण प्रभावित हो जाती हैं।

कार्यक्रम में सांसद और विधायक का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

इस अवसर पर बिरसा बरजो, सुनील बुढ़, रोलेन बरजो, फ्रांसिस जेवियर केसरा, गोसनर बरजो, रंजीत सुरीन, प्रेमचंद लोमगा, जॉन बरजो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक