नाबालिग अपहरण मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
पलामू, 26 मई (हि.स.)। जिले की चैनपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में सात माह से फरार चल रहे आरोपी राजा कुमार उर्फ राजा चन्द्रवंशी उर्फ क्रेक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी मंगलवार को अनुसंधान और छापामारी अभियान के दौरान
गिरफ्तार आरोपी एवं जानकारी देते एसडीपीओ राजेश यादव


पलामू, 26 मई (हि.स.)। जिले की चैनपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में सात माह से फरार चल रहे आरोपी राजा कुमार उर्फ राजा चन्द्रवंशी उर्फ क्रेक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की गिरफ्तारी मंगलवार को अनुसंधान और छापामारी अभियान के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार आरोपित पर लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह कई कांडों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट भी निकला हुआ था।

पुलिस के अनुसार शाहपुर सेमरटांड़ की महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामले में राजा कुमार उर्फ क्रेक सहित छह नामजद आरोपितों को अभियुक्त बनाया गया था।

एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त राजा कुमार उर्फ राजा चन्द्रवंशी उर्फ क्रेक सेमरटांड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के विरुद्ध चैनपुर में सबसे अधिक पांच, पाटन और शहर थाना में एक एक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से आधा दर्जन मामलों का उदभेदन किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में प्रस्तुत किया है। कार्रवाई में चैनपुर के थाना प्रभारी लालजी दल बल के साथ शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार