'मिशन मुस्कान अभियान' के तहत खूंटी पुलिस ने 57 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को लौटाए
खूंटी, 26 मई (हि.स.)। खूंटी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ''मिशन मुस्कान अभियान'' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 57 गुम हुए मोबाइल फोन बर
मोबाइल


खूंटी, 26 मई (हि.स.)। खूंटी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे 'मिशन मुस्कान अभियान' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 57 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। तकनीकी अनुसंधान और लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस ने इन मोबाइल फोन को खोज निकालने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की बरामदगी की गई। बरामद मोबाइल फोन को मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंपा गया।

लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल धारकों ने खूंटी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल सकेगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता से यह संभव हो पाया।

इस अवसर पर एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है और मिशन मुस्कान अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने या चोरी की घटना होने पर लोग बिना देरी किए अपने नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत मिलने से तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल फोन की बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है।---------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा