Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सिलीगुड़ी, 26 मई (हि. स.)। आगामी मानसून को देखते हुए उत्तर बंगाल में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए मंगलवार को उत्तरकन्या में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। उत्तर बंगाल विकास एवं खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और विभिन्न केंद्रीय व राज्य एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में भाजपा के साथ-साथ विपक्षी दलों के विधायक भी शामिल हुए।
बैठक में नदियों की मौजूदा स्थिति, बांधों की हालत, भूमि कटाव और नदी तल में गाद जमा होने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अग्रिम चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने, एनडीआरएफ की तैनाती सुनिश्चित करने और राहत-बचाव कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि जिन इलाकों में हर साल बाढ़ की स्थिति बनती है, उन्हें प्राथमिकता में रखकर तैयारी की जा रही है, ताकि किसी भी आपदा से समय रहते निपटा जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार