ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग 24 घंटे बाद भी बुझाने में जूटा है प्रशासन
बीजापुर, 26 मई (हि.स.)। बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता से भरे गोदाम में सोमवार की दोपहर लगी आग 24 घंटे बाद भी बुझाई नहीं जा सकी है । आग बुझाने के लिए बीजापुर सहित बचेली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं, वहीं जेसीबी मशीनों की मदद से
ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग पर 24 घंटे बाद जलता रहा


बीजापुर, 26 मई (हि.स.)। बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता से भरे गोदाम में सोमवार की दोपहर लगी आग 24 घंटे बाद भी बुझाई नहीं जा सकी है । आग बुझाने के लिए बीजापुर सहित बचेली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं, वहीं जेसीबी मशीनों की मदद से गोदाम का मलबा हटाकर अंदर सुलग रही आग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

आग इतनी भीषण थी कि पूरा स्ट्रक्चर जलकर खाक हो गया। एक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब 2 से 3 करोड़ रुपये का नुकसान स्ट्रक्चर जलने से हुआ है, जबकि 10 करोड़ से ज्यादा का तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया है।

गोदाम के मालिक अताउर्रहमान ने बताया कि उनका गोदाम वन विभाग को 50 रुपये प्रति वास्तविक बोरा की दर से किराए पर दिया गया था। गोदाम की क्षमता लगभग 36 हजार वास्तविक बोरा बताई गई है। उन्होंने बताया कि विभाग के साथ एग्रीमेंट भी किया गया था, जिसमें यह तय हुआ था कि कार्य समाप्ति के बाद गोदाम को उसी स्थिति में वापस किया जाएगा, जिस स्थिति में विभाग को सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि गोदाम का बीमा कराया गया था और अब वे इंश्योरेंस क्लेम की प्रक्रिया करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे