Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

दुर्गापुर, 26 मई (हि. स.)। शहर के व्यस्त सिटी सेंटर इलाके में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। ‘नो पार्किंग’ ज़ोन में बाइक खड़ी करने पर अब जुर्माना लगाया जा रहा है।
बताया गया है कि सड़क के दोनों लेन में अवैध रूप से बाइक खड़ी किए जाने के कारण अक्सर लंबा जाम लग रहा था, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान ‘नो पार्किंग’ क्षेत्र में खड़ी कई बाइकों पर नियम के अनुसार जुर्माना लगाया गया। साथ ही वाहन चालकों और आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
इस अभियान का नेतृत्व एसीपी ट्रैफिक राजकुमार मलाकर ने किया। उन्होंने बताया कि सिटी सेंटर इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
पुलिस ने साफ बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा