Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायपुर, 26 मई (हि. स.)। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता रूपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अपने शोक संदेश में श्री जम्वाल ने कहा कि, स्व. सिन्हा का निधन संगठन और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने योग के प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। एक कर्मठ कार्यकर्ता और कुशल मार्गदर्शक के रूप में उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। श्री जम्वाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर