Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 26 मई (हि.स.)। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने मंगलवार को मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
असम दौरे पर आए भूटान के प्रधानमंत्री ने नीलांचल पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश