Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मंडी, 26 मई (हि.स.)। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना सुंदरनगर, जिला मंडी के आंगनवाड़ी एवं पालना केंद्र सलाह वार्ड नंबर-4 तथा रोपा वार्ड नंबर-10, नगर परिषद सुंदरनगर में क्रेच कार्यकर्ता एवं क्रेच सहायिका के रिक्त पदों को भरने हेतु प्रस्तावित साक्षात्कार की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में यह साक्षात्कार 30 मई 2026 को आयोजित किया जाना निर्धारित था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से अब साक्षात्कार की नई तिथि 08 जून 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार अब 08 जून को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा