Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। केंद्र सरकार ने भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग ने 13 मई 2026 को राजपत्र अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड का मौजूदा कार्यकाल 14 मई 2026 से आगे छह महीने यानी 14 नवंबर 2026 तक या नए बोर्ड के गठन तक— जो भी पहले हो, बढ़ाया गया है। सरकार ने यह फैसला पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए लिया है।
मंत्रालय ने कहा है कि नए बोर्ड के गठन तक जीव-जंतु कल्याण से जुड़े कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह अवधि बढ़ाई गई है। यह अधिसूचना भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित की गई है।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा