Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर, 25 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के जलालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनी गांव में सोमवार को युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जानकारी होते ही परिजन उसे कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा (40) खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को अचानक उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसे कस्बे की सीएचसी लाए जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। युवक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी राधा (33), पुत्र यश (11) और पुत्री अवनी (9) को छोड़ गया है। घर के मुखिया की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।
जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा