Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 25 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 से 28 मई तक सिक्किम के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और राज्य के महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 26 मई को नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी, गंगटोक का दौरा करेंगी। यह संस्थान तिब्बती अध्ययन और बौद्ध संस्कृति के प्रमुख केंद्रों में से एक माना जाता है। 27 मई को राष्ट्रपति नाथू ला दर्रा जाएंगी। उसी दिन वह सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। दौरे के अंतिम दिन 28 मई को राष्ट्रपति गंगटोक में आयोजित समारोह में सिक्किम पुलिस को ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया पुलिस कलर’ प्रदान करेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार