धनबाद पहुंचीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार और महिला भागीदारी पर जोर
धनबाद, 25 मई (हि.स.)। धनबाद दौरे पर सोमवार को पहुंचीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खालखो ने सर्किट हाउस में जिला महिला कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक कर संगठन विस्तार और महिलाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा किया। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्
बैठक के दौरान दिशा निर्देश देती प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष


धनबाद, 25 मई (हि.स.)। धनबाद दौरे पर सोमवार को पहुंचीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खालखो ने सर्किट हाउस में जिला महिला कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक कर संगठन विस्तार और महिलाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा किया।

इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता राणा ने फूलों का माला और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खालखो ने कहा कि संथाल परगना दौरे के बाद वह धनबाद पहुंची हैं। धनबाद में महिला कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए रमा खालखो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। महिला आरक्षण बिल पारित होने के बावजूद परिसीमन का बहाना बनाकर अब तक इसे लागू नहीं किया गया है, जिससे महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान नहीं मिल पा रहा है।

इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रखंड स्तर पर महिला कांग्रेस कमिटी की बैठके आयोजित करने और जो महिला कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर चुनाव लड़ना चाहेंगी, वैसी महिलाओं को कांग्रेस द्वारा समर्थन देकर चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

तीसरा और अंतिम मुद्दा एसआईआर को लेकर है। बैठक में जिला महिला कांग्रेस कमिटी को कहा गया है कि एसआईआर को लेकर क्षेत्र में जो बीएलओ घूम रहे हैं उनका सहयोग करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची से जोड़ा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा