Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पलामू, 25 मई (हि.स.)। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना में मृत सिकेन्दर चौधरी के परिजनों को 25 लाख मुआवजा, आरोपितों की गिरफ्तारी, जमीन पर मालिकाना हक सहित अन्य मांगों को लेकर महर्षि वेद व्यास परिषद के बैनर तले समाहरणालय में निषाद समाज ने प्रदर्शन किया। इसके पूर्व शिवाजी मैदान से रैली निकालकर लोग समाहरणालय पहुंचे।
प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें हत्याकांड में नामजद और संलिप्त सभी आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष, त्वरित एवं उच्चस्तरीय जांच करने तथा मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी सहायता देने सहित अन्य मांग की गई।
प्रदर्शन में डंडा के प्रमुख चंदन चौधरी, डंडा के जिला परिषद सदस्य अजय चौधरी, प्रेमलाल चौधरी, भिखही के मुखिया वीरेंद्र चौधरी, अजीत चौधरी, सिकंदर चौधरी, शैलेंद्र चंद्रवंशी, कन्हाई चौधरी, राजकुमार चौधरी, शंभू चौरसिया, केडी सिंह, दामोदर, कमलेश चौधरी, अनुज, ललन, सुषमा मेहता सहित अन्य शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार