छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, 10 करोड़ के 18 हजार बोरे तेंदूपत्ता जलकर खाक
बीजापुर, 25 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ईटपाल इलाके में आज सोमवार काे दोपहर करीब 2:30 बजे एक तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग लग गई । कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखे लगभग 18 हजार बो
तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, 10 करोड़  के 18 हजार बोरे तेंदूपत्ता जलकर खाक


बीजापुर, 25 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ईटपाल इलाके में आज सोमवार काे दोपहर करीब 2:30 बजे एक तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग लग गई । कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखे लगभग 18 हजार बोरे जलकर खाक हो गए।

अनुमान के अनुसार इस हादसे में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि हालात को देखते हुए वन विभाग, पुलिस और नगर पालिका की टीम के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है। हालांकि, घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

वन विभाग ने तेंदूपत्ता के लिए गोदाम को किराए पर लिया था। जिसमें पिछले 10 दिनों में तेंदूपत्ता के लगभग 18 हजार मानक बोरे भंडारण किए गए थे। तेज गर्मी और सूखे मौसम की वजह से आग बहुत तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में धुएं का बड़ा गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबरा गए। वन विभाग ने आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग की गंभीर स्थिति को देखते हुए वन विभाग, पुलिस और नगर पालिका की टीमें भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गईं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद तेंदूपत्ता भंडारण केंद्रों की सुरक्षा और फायर सेफ्टी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

बीजापुर डीएफओ रमेश जांगड़े ने बताया कि वन विभाग ने बीजापुर के ईटपाल में निजी गोदाम किराए पर लिया था। पिछले करीब 10 दिनों से यहां तेंदूपत्ता का भंडारण किया जा रहा था और अब तक लगभग 18 हजार से ज्यादा मानक बोरे जमा हो चुके थे, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। उन्हाेने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना करीब ढाई बजे मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। वहीं, गोदाम में खड़ी गाड़ियों को तुरंत ही परिसर से बाहर किया गया। इस दौरान आग बुझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। उन्होंने बताया कि गोदाम में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ने बताया कि गोदाम में पहले ही अग्नि शामक यंत्र पहले से मौजूद था, लेकिन आग पर काबू पाने में वो कारगर साबित नहीं हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे