Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 25 मई (हि.स.)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू में एक कनिष्ठ सहायक को रिेश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित मोहम्मद उस्मान जम्मू में नारवाल एरिया के पीएचई मैकेनिकल अर्बन सर्कल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कार्यरत था।
सीबीआई ने 24 मई को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपित ने शिकायतकर्ता से पेंशन मामले की फाइल प्रक्रिया और मंजूरी के लिए चार हजार पांच सौ रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपित ने कथित रिश्वत राशि प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भी साझा किया था।
एजेंसी ने उसी दिन जाल बिछाकर आरोपित को शिकायतकर्ता से क्यूआर कोड के माध्यम से रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद 25 मई को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर