अश्लील-पोर्नोग्राफिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर व अपलोड करने में दो गिरफ्तार
सोनभद्र, 21 मई (हि.स.)। जिले की साइबर थाना पुलिस टीम ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम व अन्य इंटरनेट साइटों पर अश्लील व चाइल्ड पोर्नोग्राफिक विडियो अपलोड करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गृह मंत्रालय भारत सरकार के चाइल्ड पोर्
अश्लील चाइल्ड पोर्नोग्राफी विडियो अपलोड करने वाले अभियुक्तों के साथ पुलिस अधिकारी


सोनभद्र, 21 मई (हि.स.)। जिले की साइबर थाना पुलिस टीम ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम व अन्य इंटरनेट साइटों पर अश्लील व चाइल्ड पोर्नोग्राफिक विडियो अपलोड करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गृह मंत्रालय भारत सरकार के चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर निगाह रखने वाले टीम के निर्देश पर हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के एन सी एम ई सी व अश्लील व बाल यौन शोषण विडियो (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) पर निगाह रखने वाले टीम ने सूचना दिया कि सोनभद्र जिले से दो लोगों द्वारा सोशल मीडिया एवं इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर अश्लील-चाइल्ड पोर्नोग्राफिक सामग्री अपलोड किया जा रहा है। सूचना मिलते ही जिले की साइबर सेल व साइबर थाना टीम को कारवाई का आदेश दिया। जिले की साइबर पुलिस टीम ने जांच के दौरान सम्बंधित यूजर की मोबाइल डिटेल, आईपी डिटेल एवं प्रोफाइल डिटेल प्राप्त की गई, जिसमें अश्लील-पोर्नोग्राफिक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने वाले दो अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं डिवाइस सत्यापन हेतु प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना धीरेन्द्र कुमार चौधरी व पुलिस टीम को लगाया गया। इस टीम ने अश्लील-पोर्नोग्राफिक सामग्री अपलोड करने वाले सैफ पुत्र खजमुद्दीन निवासी वार्ड नं०-09, रामनगर दुद्धी और राहुल कुमार पुत्र रामकिशुन निवासी गुरुद्वारा गली, चोपन रोड ओबरा को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ने बताया पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके मित्रों का एक सोशल मीडिया ग्रुप है, जिसमें इंस्टाग्राम-फेसबुक आदि माध्यमों से एक-दूसरे को वीडियो भेजे जाते थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त अश्लील वीडियो अधिक व्यूज प्राप्त करने एवं आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया-वेबसाइट प्लेटफॉर्म पर अपलोड-शेयर किए जाते थे। एसपी ने बताया की गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अश्लील, आपत्तिजनक अथवा बाल यौन शोषण से सम्बंधित सामग्री को सोशल मीडिया पर अपलोड, शेयर अथवा फॉरवर्ड न करें। ऐसा करना गंभीर साइबर अपराध की श्रेणी में आता है तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी