झारतरई बाजार से 40 कार्टन गोवा व्हिस्की के साथ तीन आराेपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 21 मई (हि.स.)। जिले के आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम झारतरई के बाजार स्थल पर घेराबंदी कर अवैध शराब के साथ तीन आरोपिताें भकचंद नाग निवासी महोता, बस्तर यादव राम मांझी निवासी उसरी, बस्तर लेखन माैर्य निवासी खालोपारा, बस्तर को गिर
झारतरई बाजार से 40 कार्टन गोवा व्हिस्की के साथ तीन आराेपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 21 मई (हि.स.)। जिले के आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम झारतरई के बाजार स्थल पर घेराबंदी कर अवैध शराब के साथ तीन आरोपिताें भकचंद नाग निवासी महोता, बस्तर यादव राम मांझी निवासी उसरी, बस्तर लेखन माैर्य निवासी खालोपारा, बस्तर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 40 कार्टन गोवा व्हिस्की जब्त की गई है।

आबकारी विभाग ने तीनों आरोपिताें के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 और 59(क) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर कार्रवाई के उपरांत तीनाें आरोपिताें को न्यायालय के समक्ष पेशकर आज गुरुवार काे जेल दाखिल कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त के निर्देश और कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि झारतरई बाजार क्षेत्र में कुछ लोग बड़ी मात्रा में शराब खपाने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आबकारी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और स्टाफ की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की।

दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन संदिग्ध युवक मिले, जो ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। तलाशी लेने पर उनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग ने मौके से कुल 40 कार्टन गोवा व्हिस्की जब्त की है। इन कार्टनों में 50-50 नग के हिसाब से कुल 2000 पाव विदेशी शराब भरी हुई थी।

अनुमानित बाजार मूल्य 2.90 लाख की 387 बल्क लीटर शराब और दाे माेटरसाइकिल जब्त की गई है। सम्पूर्ण कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद सिन्हा, ललित ठाकुर, शैलेष पांडे, श्याम सुंदर केसरी, पृथ्वीराज श्रीवास्तव, आबकारी आरक्षक कविश यादव एवं वाहन चालक हेमराज बघेल का योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे