Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कटिहार, 21 मई (हि.स.)। कुर्सेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 16 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
कुर्सेला थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिलन चौक की ओर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अपने दल के साथ तुरंत मिलन चौक पहुंचे। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम *lसंतोष कुमार, पिता तारनी यादव, सा० दियारा चांदपुर, थाना पोठिया, जिला कटिहार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 16 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह