Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जगदलपुर, 21 मई (हि.स.)। प्रयास आवासीय विद्यालयों के आगामी सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नवमी की प्राक्चयन परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। आदिवासी विकास विभाग द्वारा परीक्षा के मॉडल उत्तर (मॉडल आंसर-की) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षार्थी और उनके अभिभावक विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर जाकर इन मॉडल उत्तरों का अवलोकन कर सकते हैं। यदि किसी भी छात्र या अभिभावक को जारी किए गए उत्तरों पर कोई आपत्ति या संदेह है, तो वे आगामी 30 मई की रात्रि 12 बजे तक पोर्टल के माध्यम से अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। नियत समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने उत्तरों का मिलान कर लें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे