गुवाहाटी में वरिष्ठ एसीएस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, कई ठिकानों पर छापेमारी
गुवाहाटी, 21 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान लचित कुमार दास के रूप में हुई है, जो भूमि अभिलेख ए
Image of the Red Handed Arrested Senior ACS Officer in ₹45,000 Bribery Case in Guwahati.


गुवाहाटी, 21 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान लचित कुमार दास के रूप में हुई है, जो भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

अधिकारियों के अनुसार, उन्हें 45 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया। आरोप है कि भूमि संबंधी एक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले उन्होंने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रिश्वत स्वीकार करते समय गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने अधिकारी से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया। रुपनगर स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी की गई। इसके अलावा बेलतला स्थित आवास और क्वीन गार्डन अपार्टमेंट के जी-ए ब्लॉक में स्थित फ्लैट की भी तलाशी ली गई।

जांच एजेंसियां बरामद दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

लचित कुमार दास इससे पहले होजाई में अतिरिक्त उपायुक्त और लखीमपुर में डीसी पद पर भी कार्य कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश