गुवाहाटी में सेना की वर्दी पहनकर बदमाशों ने की बड़ी लूट, 21 लाख से अधिक नकदी लेकर फरार
गुवाहाटी, 21 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की घटना से सनसनी फैल गई। जालुकबाड़ी इलाके में सेना की वर्दी पहने पांच बदमाशों के गिरोह ने रेडिसन ब्लू होटल के सामने पांच व्यवसायियों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की लूट को अ
गुवाहाटी में सेना की वर्दी पहनकर बदमाशों ने की बड़ी लूट, 21 लाख से अधिक नकदी लेकर फरार


गुवाहाटी, 21 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की घटना से सनसनी फैल गई। जालुकबाड़ी इलाके में सेना की वर्दी पहने पांच बदमाशों के गिरोह ने रेडिसन ब्लू होटल के सामने पांच व्यवसायियों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने व्यवसायियों से करीब 21 लाख 85 हजार नकद और पांच मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद लोगों में दहशत फैल गई है।

इस घटना के बाद गुवाहाटी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे अपराधी इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर आसानी से कैसे फरार हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश