Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कांकेर, 20 मई (हि.स.)। जिले के भारतीय स्टेट बैंक की भानुप्रतापपुर शाखा में आज बुधवार काे उपभोक्ताओं को 10 रुपये एवं 20 रुपये के सिक्कों का वितरण किया गया। बैंक प्रबंधन द्वारा प्रत्येक उपभोक्ता को अधिकतम 10 हजार रुपये तक के सिक्के उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि बाजार में छोटे लेन-देन और छुट्टे पैसों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह पहल की गई है। इससे व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को काफी सुविधा मिल रही है। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता बैंक पहुंचकर सिक्के प्राप्त कर रहे हैं। बैंक प्रबंधन के अनुसार, उपलब्धता के आधार पर निर्धारित सीमा तक सिक्कों का वितरण किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे