Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


भोपाल, 12 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के प्रवास पर भोपाल में आयोजित इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए आए फ्रेंच डेलिगेशन ने मंगलवार को विश्व धरोहर भीमबेटका शैलाश्रय का भ्रमण किया।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में पहचान रखने वाले भीमबेटका के शैलाश्रयों, प्राचीन शैलचित्रों और प्राकृतिक संरचना को करीब से देखा तथा इसकी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।
भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथउसहित फ्रेंच प्रतिनिधियों ने भ्रमण के दौरान यहां संरक्षित प्राचीन चित्रों और मानव सभ्यता से जुड़े साक्ष्यों में रुचि दिखाई। अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल को भीमबेटका के इतिहास, यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में इसकी मान्यता तथा यहां मिलने वाले शैलचित्रों की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर