Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मेदिनीपुर, 06 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के घाटाल क्षेत्र में नींद के दौरान चारपाई से गिरकर एक 74 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात चंद्रकोणा थाना क्षेत्र के जामगेड़िया गांव में घटी।
मृतक की पहचान आलोक घोष (74) के रूप में हुई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रोज की तरह गुरुवार रात को भी आलोक घोष अपने कमरे में पत्नी चायना घोष के साथ सो रहे थे। आधी रात को अचानक वह अनियंत्रित होकर खाट से नीचे फर्श पर गिर पड़े।
बताया गया है कि फर्श पर जोर से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें लहूलुहान हालत में तुरंत घाटाल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार सुबह पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता