Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अहमदाबाद, 06 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के लिए अम्पायर और मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। अहमदाबाद में 8 मार्च को होने वाले फाइनल में भारत और न्यूज़ीलैंड आमने-सामने होंगे।
फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। इलिंगवर्थ लगातार दूसरे पुरुष टी-20 विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2024 के फाइनल में क्रिस गैफनी के साथ अंपायरिंग की थी।
हाल के वर्षों में इलिंगवर्थ को कई बड़े मुकाबलों में जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विश्व कप 2023 के फाइनल और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी अंपायरिंग की थी। एलेक्स व्हार्फ के लिए यह पहला सीनियर आईसीसी विश्व कप फाइनल होगा। इससे पहले वह महिला विश्व कप 2022 और 2023 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के दौरान अंपायरिंग कर चुके हैं। पिछले वर्ष उन्हें एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायर्स में शामिल किया गया था।
फाइनल मुकाबले में तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर निभाएंगे, जबकि एड्रियन होल्डस्टॉक चौथे अंपायर होंगे। मैच रेफरी की भूमिका एंडी पाइक्रॉफ्ट निभाएंगे।
पालेकर को मार्च 2025 में व्हार्फ के साथ आईसीसी के एलीट अंपायर पैनल में शामिल किया गया था और वह इस टूर्नामेंट में अब तक छह मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 8 मार्च, अहमदाबाद
ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ, एलेक्स व्हार्फ
तीसरे अंपायर: अल्लाहुद्दीन पालेकर।
चौथे अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक
मैच रेफरी: एंडी पाइक्रॉफ्ट
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे