Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पश्चिम मेदिनीपुर, 06 मार्च (हि. स.)। जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में घर के भीतर फंदे से लटकता हुआ एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम गोबर्धन नाग (69) है जो नारायणगढ़ ब्लॉक के रेदीपुर गांव का निवासी है।
परिवार के सदस्यों ने सुबह उन्हें फंदे से लटका देखा, जिसके बाद घर में हाहाकार मच गया। चीख पुकार सुनते ही स्थानीय लोग आए और पुलिस को खबर दी गई। सूचना पाकर नारायणगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया है।
प्रारंभिक तौर पर इसे अस्वाभाविक मौत का मामला मानते हुए नारायणगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता