शुद्ध मतदाता सूची और चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग पर माकपा का प्रदर्शन
आसनसोल, 06 मार्च (हि. स.)। शुद्ध और त्रुटिमुक्त मतदाता सूची प्रकाशित करने तथा चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआईएम) की ओर से आसनसोल में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौ
विरोध प्रदर्शन करते सीपीएम के नेता व कार्यकर्ता


आसनसोल, 06 मार्च (हि. स.)। शुद्ध और त्रुटिमुक्त मतदाता सूची प्रकाशित करने तथा चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआईएम) की ओर से आसनसोल में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान माकपा कार्यकर्ताओं ने पथावरोध कर विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जिलाधिकारी कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की बहस भी हुई।

बाद में पांच सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा|

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा