Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कठुआ, 13 मार्च (हि.स.)। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हटली पुलिस पोस्ट अधिकार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 6.35 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली पदार्थ बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा के निर्देशन में हटली पुलिस टीम ने शमशान घाट बरमोरा क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को मोटरसाइकिल पर आते हुए रोका। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान अक्षय कुमार पुत्र काला राम निवासी चन्नग्रां तहसील व जिला कठुआ के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 6.35 ग्राम हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 126/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कठुआ पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत 112 या 9858034100 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया